ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, 12 घायल

बुधवार देर रात कांवड़ यात्रा देखकर लौट रहे यात्रियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना मुजफ्फरनगर क्षेत्र की है।
सरधना सलावा के कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर खतौली में कांवड़ यात्रा देखने के लिए आए थे। जहां दो ट्रैक्टर आपस में रेस, स्टंटबाजी कर रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक्टर में सवार एक महिला की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मेरठ क्षेत्र में भंगेला चौकी से आगे एक ट्रैक्टर- ट्रॉली पलट गया है। हादसे में ट्रॉली में सवार महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।