पिछले 24 घंटे में क्या कार्रवाई हुई – चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को उनपर गोली से हमला किया गया था। इस घटना में चंद्रशेखर आजाद बाल-बाल बच गए थे। उन्हें गोली छूकर निकली थी। इसके बाद उन्हें सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है। चंद्रशेखर आजाद ने साफ तौर पर कहा कि मुझे गोली या बंदूक से नहीं डरा सकते।

चंद्र शेखर आज़ाद ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कहा कि यह आज का हमला नहीं है, वंचितों पर तो सदियों से हमला होते आया है लेकिन आज कानून का राज है। उन्होंने कहा कि जब मेरे जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है तो कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है? पिछले 24 घंटे में क्या कार्रवाई हुई? उन्होंने कहा कि अपराधी अभी भी खुले आम घुम रहे हैं, यह बिना सत्ता के सरंक्षण के नहीं हो सकता। सरकार की घोर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस घटना पर बिल्कुल न बोलना स्पष्ट करता है कि वे अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला