बरसात में स्किन पर सफेद फंगल जैसे दाग, इन 4 घरेलू उपायों से करें इलाज

बारिश में होने वाली फंगल संक्रमण की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार अपना सकते हैं। खासतौर पर अगर आपके चेहरे और स्किन के हिस्सों पर सफेद दाग की परेशानी हो गई है, तो इस स्थिति में आप कई तरह के नुस्खे फॉलो कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे।

एप्पल विनेगर का करें प्रयोग

सफेद दाग की परेशानी को कम करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं, जिसके लिए आप 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 2 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करें। इसके बाद इसमें रुई डुबोकर इसे स्किन पर लगाएं। इससे धीरे-धीरे आपकी परेशानी कम हो सकती है।

दही खाएं

सफेद दाग की परेशानी को दूर करने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही और प्रोबायोटिक्स में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो कई फंगल संक्रमणों को दूर रखने में मदद करते हैं। ये उन रोगाणुओं से लड़ते हैं जो इन संक्रमणों का कारण बन सकते हैं।

नारियल तेल का करें इस्तेमाल

नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो सफेद दाग की परेशानी को कुछ ही दिनों में दूर कर सकता है। साथ ही यह स्कैल्प दाद के इलाज में प्रयोगी हो सकता है। इसका प्रयोग आप दिन में तीन से चार बार करें। इससे कुछ ही दिनों में सफेद दाग की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

इन्हें भी पढें

विटामिन डी की कमी को ऐसे करें पूरा, नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं बार-बार