जनता के हित में समर्पित है नगर निगम की सरकार : गणेश केसरवानी

महापौर गणेश केसरवानी का किया गया नागरिक अभिनंदन

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि नगर निगम की सरकार प्रयागराज की जनता के प्रति समर्पित है। जिस विश्वास के साथ जनता ने प्रयागराज नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है, उस उम्मीद को मैं टूटने नहीं दूंगा। प्रयागराज के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

जीआईएस सर्वे को निरस्त करने एवं जनता को स्वयं कर निर्धारण करने के अभूतपूर्व निर्णय को लेकर भाजपा कीडगंज मंडल द्वारा महापौर गणेश केसरवानी का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन कर आभार जताया। यह कार्यक्रम मेडिकल चैराहे पर स्थित भाजपा नेता अनिल गोस्वामी के आवास पर सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता अनिल गोस्वामी रहे एवं संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व विधायक दीपक पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी सहित पार्षदगण एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन करते हुए महापौर गणेश केसरवानी के प्रति आभार जताया।