शिवपाल यादव के आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने की शुरुआत कर दी है। सबसे ज्यादा निगाहें उत्तर प्रदेश पर है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कवायद तेज हो गई है। पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव को लेकर बड़ी ख़बर आई है।
शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। स्थानीय नेता भी उनके नाम पर सहमत हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस पर सहमत हो सकते हैं।