भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं।
आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली, देवबंद हॉस्पिटल में जारी है इलाज। चंद्रशेखर की गाड़ी पर भी गोली के निशान मिले हैं। भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद है।

संजय सिंह आप सांसद
यू पी में नेताओं पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
वंचित समाज के लिये बहादुरी से लड़ने वाले युवा नेता चंद्रशेखर आज़ाद पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला यू पी में जंगलराज की हक़ीक़त बयाँ करता है। हमलावरों पर सख़्त कार्यवाही की जाय।

अखिलेश यादव
सहारनपुर के देवबंद में आज़ाद सामाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर आज़ाद पर सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला घोर निंदनीय एवं कायरतापूर्ण कृत्य है।

बीजेपी राज में जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा?