भाजपा ने जारी की केन्द्रीय पदाधिकारियों की सूची

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस सूची में पुराने चेहरों के साथ कुछ नए नेताओं को शामिल किया है, जिसमें तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष रहे संजय बंदी और राधामोहन अग्रवाल शामिल हैं। इन दोनों को महासचिव बनाया गया है।

केन्द्रीय पदाधिकारियों की नई सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में रमण सिंह, वसुंधरा राजे, रघुवर दास, सौदान सिंह, सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, डीके अरुण, एम चौबा, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लता उसेंडी और तारीक मंसूर शामिल हैं।

इन्हें भी पढें

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी के सात नेताओं को मिली जगह 

 

राष्ट्रीय महामंत्री की सूची में अरुण सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत कुमार, तरुण चुग, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, संजय बंदी, राधामोहन अग्रवाल शामिल हैं।

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। इसके साथ सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव की सूची में विजया राहटकर, सत्या कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेन्द्र सिंह रैना, अल्का गुर्जर, अनुपम हाजरा, ओमप्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिंहा, आशा लकड़ा, कामख्या प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, अनिल अंटोनी को शामिल किया गया है।

वहीं, राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।